IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की ब्लॉकबस्टर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में एक विराम के बाद कारवां फिर से चल पड़ा है। जहां इस सीजन में 18 मई सुपरसंडे को डबल हेडर का डबल डॉज देखने को मिला। इस मेगा टी20 लीग के इस सीजन रविवार को हुए मैचों के परिणाम सामने आते ही एक ही झटके में 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिसके साथ ही अब प्लेऑफ के लिए 1 बचे हुए स्थान की रेस दिलचस्प हो चुकी है।

प्लेऑफ के लिए 1 स्थान के लिए रेस में हैं 3 टीमें

आईपीएल 2025 की प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ ही पंजाब किंग्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इन तीनों ही टीमों ने एक ही दिन स्थान को सुरक्षित किया है। जिसके बाद अब प्लेऑफ के लिए एक स्थान बचा है। जिसके लिए एक या दो नहीं बल्कि 3 टीमें रेस में बनी हुई हैं। इस स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जंग होगी। इन तीन टीमों में से एक ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा बन रहा है समीकरण

ये भी पढ़े-IPL Auction 2025:आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आयी सामने! लेकिन फंस सकता है ये बड़ा पेंच

मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होगी रेस

आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए रेस में बनी हुई टीमों में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ की टीम है। जिसमें से मुंबई पलटन की बात करें तो वो फिलहाल 12 मैच में 14 अंक लेकर बनी हुई है। इनके लिए राह बाकी दो टीमों से थोड़ी आसान है। यहां से अब मुंबई 2 मैच जीतती है तो आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी। वहीं अगर वो बचे 2 मैच में 1 भी मैच जीतती है तो कोशिश करनी होगी कि ये मैच दिल्ली कैपिटल्स से जीते ताकि वो रेस से पूरी तरह से बाहर हो जाए। जिससे वो स्थान पक्का कर लेंगे।

मुंबई की राह सबसे आसान, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ को करना होगा चमत्कार

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे दोनों ही मैच जीतने होंगे। जिससे वो 13 से 17 अंक पूरे कर लेगी। दिल्ली कैपिटल्स अगर 2 मैच जीतती है तो वहीं उन्हें कामना करनी होगी कि मुंबई इंडियंस दोनों मैच हारे। तो वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स भी कम से कम यहां से एक मैच जरूर हारे। तो दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं लखनऊ के लिए राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। उनके फिलहाल 11 मैच में 10 अंक हैं। लखनऊ को यहां से तीनों ही मैच भी जीतने होंगे। तो साथ ही अच्छी नेट रनरेट से जीतने होंगे। तभी वो रेस में बनी रह सकती है।